Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Nupur sharma ram mandir yatra in new delhi with jai shree ram

लंबे अरसे बाद दिखीं नूपुर शर्मा, राम मंदिर यात्रा में हुईं शामिल; क्या बोले लोग

नूपुर शर्मा याद हैं आपको? वही, नूपुर शर्मा जिनकी पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद भूचाल आ गया था। लंबे अरसे के बाद नूपुर शर्मा रविवार को राम मंदिर से जुड़ी रैली में फिर से पब्लिक लाइफ में नजर आई हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 14 Jan 2024 05:05 PM
share Share

नूपुर शर्मा याद हैं आपको? वही, नूपुर शर्मा जिनकी पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद भूचाल आ गया था। लंबे अरसे के बाद नूपुर रविवार को फिर से पब्लिक लाइफ में नजर आई हैं। वह राम मंदिर के लिए निकाली गई एक यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा एक हिंदू संगठन ने निकाली थी और इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ थे। वहीं, सुरक्षा का दस्ता भी उनके साथ मौजूद थे। हरे रंग की साड़ी के ऊपर ओवरकोट और शॉल पहने नूपुर ने अपने हाथ में भगवा झंडा थाम रखा था। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद भाजपा ने नूपुर जायसवाल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

दिल्ली में रविवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी एक यात्रा निकाली गई थी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पूर्व हिंदूवादी संगठन देशभर में जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। देश की राजधानी में इस यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे भी लग रहे थे। इस दौरान नूपुर शर्मा बड़े उत्साह के साथ जुलूस का नेतृत्व करती नजर आईं। इससे पहले नूपुर शर्मा सितंबर 2023 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर के प्रमोशन में दिखी थीं। इसके अलावा गणेश विजर्सन के एक कार्यक्रम के दौरान भी वह दिखी थीं।

क्या हुआ था नूपुर शर्मा के साथ
साल 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के ऊपर टिप्पणी की थी। उस वक्त वह भाजपा की प्रवक्ता थीं और इस विवाद के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। नूपुर की टिप्पणी के बाद उन्हें देश विदेश से जान से मार डालने की धमकी भी दी गई थी। मामले में ट्विस्ट तब और आ गया था जब राजस्थान में उनके विवादित बयान एक हत्या भी हो गई थी। इसके बाद नूपुर शर्मा अंडरग्राउंड हो गई थीं और पब्लिक लाइफ से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें