Hindi Newsदेश न्यूज़mns chief raj thackeray hospitalized Lilavati Hospital for surgery - India Hindi News

लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए MNS चीफ राज ठाकरे, होगी कूल्हे की सर्जरी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने पिछले महीने बताया था कि उन्हें पीठ और घुटने में दर्द की समस्या है।

Ankit Ojha लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 31 May 2022 11:08 AM
share Share

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पीठ और घुटने की समस्याओं को दूर करने के लिए 53 वर्षीय ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी की जाएगी। बुधवार को यह सर्जरी होनी है। इससे पहले 5 जून को उनका अयोध्या जाने का प्लान था लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम को टाल दिया था। उनके अयोध्या दौरे का राजनीतिक स्तर पर विरोध भी हो रहा था। 

मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने बताया कि ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी है। बता दें कि हाल ही में मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर राज ठाकरे चर्चा में थे। इसके बाद उन्होंने 5 जून को अयोध्या जाने का प्लान बनाया था। उनके अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह विरोध में उतर आए। बाद में राज ठाकरे ने अपना यह दौरा टाल दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें