Hindi Newsदेश न्यूज़Mamata Banerjee bengal cabinet India G20 summit china russia Vladimir Putin top news - India Hindi News

जी20 पर भारत की शान में चीन ने भी पढ़े कसीदे, बंगाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव; टॉप-5 न्यूज

भारत को शनिवार को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली जब उसकी अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों से पार पाते हुए एक सर्वसम्मत घोषणापत्र को अपनाया गया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 11 Sep 2023 02:14 PM
share Share

जी20 के नई दिल्ली घोषणापत्र की चीन ने भी तारीफ की है। बीजिंग की ओर से कहा गया कि इसने सकारात्मक संकेत दिया कि इस प्रभावशाली समूह के सदस्य देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने व आर्थिक सुधार के लिए हाथ मिला रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। इसके तहत, बाबुल सुप्रियो को पर्यटन विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज...

G20 पर भारत की शान में कसीदे
नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में भारत ने दुनिया के सामने ऐसी कूटनीतिक ताकत और मेहमान-नवाजी दिखाई कि पड़ोसी देश चीन भी इसका मुरीद हो गया है। चीन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जी-20 में भारत के घोषणापत्र ने एक "सकारात्मक संकेत" भेजा है। चीन का कहना है कि प्रभावशाली देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आर्थिक सुधार के लिए हाथ मिला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ममता बनर्जी ने बंगाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। इसके तहत, बाबुल सुप्रियो को पर्यटन विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा। सीनियर अधिकारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन को पर्यटन विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

2024 में भी पुतिन ही होंगे रूस के राष्ट्रपति?
व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति बन सकते हैं। यहां पर अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं और क्रेमलिन का दावा है कि पुतिन का मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि हालांकि अभी राष्ट्रपति ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। पढ़ें पूरी खबर...

कोहली ने साल 2023 में 1 हजारी बनते ही रचा इतिहास
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 राउंड मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोहली ने 55 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली। यह उनके वनडे करियर का 66वां अर्धशतक है। कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा इतिहास रच डाला। उन्होंने साल 2023 में एक हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

नोएडा में स्कूल-कॉलेज बंद
गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। द्रोणाचार्य मेले की वजह से डीएम ने 12 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की है। डीएम के आदेश के बाद स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की सूचना दी है। दनकौर में आयोजित होने वाले इस प्रसिद्ध मेले की वजह से जिले में कई रास्तों पर आपको जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें