Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़PM Modi congratulated hockey team on historic victory Olympics A feat that will be cherished

आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी, हॉकी टीम के ऐतिहासिक मेडल पर पीएम मोदी ने दी बधाई

  • इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 Aug 2024 02:18 PM
share Share

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है।

टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।"

 

इससे पहले भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिये मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया।

आज यहां यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहला क्वार्टर में गोल रहित रहा। हांलाकि इस दौरान भारत ने नौ बार आक्रामक तरीके से सर्कल में प्रवेश किया लेकिन स्पेनिश गोलपोस्ट में गोल करने में सफल नहीं हुए। उसके बाद स्पेन ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत करते हुए केवल तीन मिनट बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक को मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोलकीपर पीआर श्रीजेश को चकमा देते हुए शीर्ष-दाएं कोने से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें