Piyush Goyal will choose the state president in Up Khattar in charge of Bihar BJP released the list of officials UP में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे पीयूष गोयल, खट्टर को बिहार का प्रभार; BJP ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsPiyush Goyal will choose the state president in Up Khattar in charge of Bihar BJP released the list of officials

UP में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे पीयूष गोयल, खट्टर को बिहार का प्रभार; BJP ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट

  • भाजपा के संविधान के अनुसार, संगठनात्मक चुनावों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले 50% राज्यों में आयोजित किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी, 2025 तक होने की उम्मीद है

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानFri, 3 Jan 2025 06:43 AM
share Share
Follow Us on
UP में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे पीयूष गोयल, खट्टर को बिहार का प्रभार; BJP ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्षों और अपनी राष्ट्रीय टीम के सदस्यों के चयन के लिए 29 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस लिस्ट में जगह मिली है। बिहार की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिली है। वहां, उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को सौंपी गई है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले भगवा पार्टी की यह जरूरी प्रक्रिया है।

इन नेताओं के पास अलग-अलग राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के साथ-साथ भाजपा की नेशनल असेंबली को तैयार करने भी जिम्मेदारी होगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, संगठनात्मक चुनावों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले 50% राज्यों में आयोजित किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी, 2025 तक होने की उम्मीद है।

पदाधिकारियों की लिस्ट
गुजरात: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

बिहार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

आंध्र प्रदेश: पीसी मोहन

अरुणाचल प्रदेश: सरबानंद सोनोवाल

असम: गजेंद्र सिंह शेखावत

चंडीगढ़: सरदार नरिंदर सिंह रैना

छत्तीसगढ़: विनोद तावड़े

दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

हरियाणा: भूपेन्द्र यादव

हिमाचल प्रदेश: डॉ. जितेन्द्र सिंह

जम्मू और कश्मीर: संजय भाटिया

केरल: प्रहलाद जोशी

लद्दाख: जयराम ठाकुर

लक्षद्वीप: पोन राधाकृष्णन

मेघालय: जॉर्ज कुरियन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: तमिलिसाई सौंदरराजन

मिजोरम: वनाथी श्रीनिवासन

नागालैंड: वी. मुरलीधरन

ओडिशा: संजय जयस्वाल

पुडुचेरी: तरुण चुघ

राजस्थान: विजय रुपाणी

सिक्किम: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु: जी. किशन रेड्डी

तेलंगाना: शोभा करंदलाजे

त्रिपुरा: जुएल ओराम

India vs Pakistan operation sindoor इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।