Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Even today I can not forget that day when we came to the streets What did Vinesh Phogat say when she came to Congress

आज भी वह दिन नहीं भूल सकती, जब हमें सड़कों पर... कांग्रेस में आईं विनेश फोगाट ने क्या कहा?

  • कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने अपने नए सफर को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और न्याय के लिए एक नई लड़ाई करार दिया है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 05:05 PM
share Share

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने राजनीति में अपने नए सफर की घोषणा की है। उन्होंने इसे सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और न्याय के लिए एक नई लड़ाई करार दिया है। विनेश ने कहा कि यह उनकी नई यात्रा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पहचान है।

भूपिंदर हुड्डा से मुलाकात

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद विनेश फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से मुलाकात की। उन्होंने हुड्डा के खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा खेलों में एक अग्रणी राज्य बना, खिलाड़ियों को नौकरी और नकद पुरस्कार दिए गए, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया गया। विनेश ने कहा, "हुड्डा साहब की खेल नीति ने हरियाणा को खेल में अग्रणी बना दिया है। उनके समय में खिलाड़ियों को डीएसपी जैसी नौकरियां और नकद पुरस्कार दिए गए, जिससे युवा खेलों की तरफ आकर्षित हुए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते।"

विनेश ने कहा, "मैं आज भी वह दिन नहीं भूल सकती जब हमें दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया था। उस कठिन समय में हमारे बड़े भाई दीपेंद्र हुड्डा जी न केवल हमारे साथ खड़े रहे और हमें हिम्मत दी, बल्कि हमारे साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज भी उठाई।" देश की बेटियों के लिए, यह नई यात्रा मेरे लिए सिर्फ राजनीति नहीं है, बल्कि एक नए मंच पर सेवा और न्याय की लड़ाई है।"

सिर्फ राजनीति नहीं न्याय की नई लड़ाई: विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में भूपिंदर सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने उनका साथ दिया और बेटियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा, विनेश ने कहा, "मैं आज भी वह दिन नहीं भूल सकती जब हमें दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया था। उस कठिन समय में हमारे बड़े भाई दीपेंद्र हुड्डा जी न केवल हमारे साथ खड़े रहे और हमें हिम्मत दी, बल्कि हमारे साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज भी उठाई।" देश की बेटियों के लिए, यह नई यात्रा मेरे लिए सिर्फ राजनीति नहीं है, बल्कि एक नए मंच पर सेवा और न्याय की लड़ाई है।"

विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी।

बृज भूषण सिंह का पलटवार

कांग्रेस में पहलवानों के शामिल होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया पर तीखा हमला किया। उन्होंने दोनों को हरियाणा के खलनायक करार दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों के हक छीनकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें