Hindi Newsदेश न्यूज़Delhi election results time to eat Jalebi CM Saini adds salt to the wounds of Congress AAP

जलेबी खाने का समय है; दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद CM सैनी का कांग्रेस-आप के जख्मों पर नमक

  • Delhi election result: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न जलेबी बनाकर मनाया। हरियाणा भवन में सीएम सैनी ने अपने हाथों से जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाईं। इस दौरान उन्होंंने केजरीवाल पर भी जमकर तंज कसा।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
जलेबी खाने का समय है; दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद CM सैनी का कांग्रेस-आप के जख्मों पर नमक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भाजपा खेमें में जश्न का माहौल है। जीत के एक दिन बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस ऐतिहासिक दिन का जश्न हरियाणा भवन में अपने हाथों से जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं खिलाकर मनाया। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

हरियाणा की राजनीति में जलेबी ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एंट्री ली थी। जब शुरुआती रुझानों के आधार पर कांग्रेस नेताओं ने जलेबी बांटना शुरू कर दिया था। इसके बाद बीजेपी ने जीतकर बाद में तंज के रूप में जलेबी बांटी थी। दिल्ली विधानसभा प्रचार के दौरान सैनी केजरीवाल पर जमकर हमलावर रहे। सैनी का हमलावर होना इसलिए भी जायज था क्योंकि केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना में जहर घोलने का आरोप लगाया था। सैनी ने कहा कि केजरीवाल की हार उनके झूठे आरोपों का पूरी तरह से खंडन करती है।

दिल्ली विधानसभा में 27 सालों के बाद भाजपा जीत कर आई है। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं, जबकि आम आदमी पार्टीको केवल 22 सीटें मिली हैं। आप का यह दिल्ली में सबसे खराब प्रदर्शन है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में जीते 31 विधायकों के दामन में दाग, AAP और BJP में किसके ज्यादा?
ये भी पढ़ें:इस बार कम महिलाएं बनेंगी विधायक; आतिशी के अलावा और किसने जीता दिल्ली चुनाव ?

केजरीवाल पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह लगातार दूसरों पर आरोप लगाते रहे लेकिन खुद कुछ नहीं किया। उन्होंने लगातार अपनी विफलताओं का ठीकरा दूसरों के ऊपर फोड़ा। उन्होंने कहा कि 27 सालों के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। यह बहुत ही ऐतिहासिक जीत है।

सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने न तो यमुना की सफाई ही की और न ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिल्ली की जनता को उठाने दिया। वह लगातार झूठ बोलते रहे। उन्होंने लगातार कहा कि हम यमुना साफ करेंगे, लेकिन इसके लिए कोई काम नहीं किया, बस राजनीति करने के लिए वादा करते रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें