Congress President Mallikarjun Kharge made a mistake while praising his name, BJP got an opportunity अपने नाम की महिमा बताते हुए एक चूक कर गए मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा को मिला 'मौका', India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsCongress President Mallikarjun Kharge made a mistake while praising his name, BJP got an opportunity

अपने नाम की महिमा बताते हुए एक चूक कर गए मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा को मिला 'मौका'

खरगे ने कहा कि मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। इनकी 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस बढ़ती है, तब-तब ये लोग (भाजपा) उसको दबाने की कोशिश करते हैं।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरMon, 28 April 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
अपने नाम की महिमा बताते हुए एक चूक कर गए मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा को मिला 'मौका'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज (सोमवार, 28 अप्रैल को) राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वह अपने नाम की महत्ता बताने लगे लेकिन इसमें उन्होंने एक बड़ी चूक कर दी। इससे वह विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर आ गए। दरअसल, हुआ ये कि खरगे साहब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि लोग उनका नाम सही से नहीं लेते हैं। इस पर उन्होंने अपने नाम का अर्थ और महिमा बताना शुरू किया।

उन्होंने कहा, "मैं भी हिन्दू हूं। मेरा नाम है... तुम लोग गलत पुकारते हो मेरा नाम। मेरा नाम है मल्लिकार्जुन। बोलो एक बार...मेरा नाम कितने.. आपके पास, कितने अष्टलिंग है...कितने हैं? 12 लिंग हैं। 12 लिंग में से एक हूं। मेरा बाप ने मल्लिकार्जुन रखा, जो श्रीसैलम में है। वो नाम का मैं हूं लेकिन मेरा नाम भी बराबर आपलोग नहीं पुकारते।" यानी जब खरगे साहब भाषण दे रहे थे और खुद को एक हिन्दू बता रहे थे, तब उन्हें ये पता भी नहीं था कि देश में 12 ज्योतिर्लिंग है। जब उनके किसी साथी ने बताया, तब वह बोल सके कि 12 लिंग हैं।

अब भाजपा को इसी बाहने खरगे पर हमला करने का मौता मिल गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने उनके इसी भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया एक्स पर पर साझा किया है और लिखा है, वाह रे! खरगे साहब। खरगे जी खुद को ज्योतिर्लिंग बता रहे हैं, लेकिन इन्हे ये भी नहीं पता कि देश में कितने ज्योतिर्लिंग है। आधा-अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है कोई खरगे जी को बताये।

PM मोदी पर साधा निशाना

दूसरी तरफ, मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की बदक‍िस्‍मती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए। 'संविधान बचाओ' रैली में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि यह हमारे देश की बदकिस्मती है कि बैठक में सभी पार्टी के लोग आए लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी नहीं आए। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है।

ये भी पढ़ें:भाजपा प्रवक्ता हो क्या? सरकार का बचाव करने पर कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर उबाल
ये भी पढ़ें:आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं, पहलगाम पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल
ये भी पढ़ें:राजस्थान BJP चीफ की कड़ी नसीहत, बोले- भड़काने का काम बंद करें कांग्रेस नेता

उन्होंने कहा, ‘‘देश के स्वाभिमान को जब धक्का लगा तो आप बिहार में चुनावी भाषण करते रहे लेकिन आप दिल्ली नहीं आ सके। क्या आपके लिए दिल्ली दूर है बिहार से? बात तो बड़ी-बड़ी करते हैं... छप्पन इंच की छाती... मैं लडूंगा... घर में घुसूंगा... कम से उस दिन बिहार से आकर हमारी बैठक में बैठते तो सबको मालूम होता कि आपकी योजना क्या है... आप क्या करने वाले हैं... हमसे क्या मदद चाहते हैं?’’ खरगे ने कहा, ‘‘ऐसा भाजपा का और प्रधानमंत्री का रवैया है।’’

सबसे ऊपर देश है, उसके बाद पार्टी और धर्म

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे ऊपर देश है, उसके बाद पार्टी और धर्म होगा। देश के लिए सब लोगों को एकजुट होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे श्रेष्ठ संविधान है जिसके तहत ही हमारा लोकतंत्र चलता है। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि एक महीने में तीन दलितों की हत्या कर दी गई।’’ रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)