Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़NCP SP leader Rohini Khadse urges President Women should be exempted from committing a murder

'महिलाओं को एक हत्या करने की मिले छूट', शरद पवार गुट की नेता ने राष्ट्रपति से रखी मांग

  • रोहिणी खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं।'

Niteesh Kumar भाषाSun, 9 March 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
'महिलाओं को एक हत्या करने की मिले छूट', शरद पवार गुट की नेता ने राष्ट्रपति से रखी मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने की मांग रखी गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को यह चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में सहेली के घर गई 13 साल की बच्ची से रेप, मां-बाप ने मामले को दबाया
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा देखने गई बच्ची से बलात्कार, बिहार में 6 साल की मासूम से हैवानियत

रोहिणी खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। खडसे ने पत्र में कहा, 'हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं।' इस पत्र का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। उन्होंने एक सर्वे रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं।

महिलाओं को चाकू और मिर्च पाउडर रखने की सलाह

एनसीपी-एसपी लीडर खडसे ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।' दूसरी ओर, महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने शनिवार को सुझाव दिया कि महिलाओं को अपने पर्स में लिपस्टिक, चाकू और मिर्च पाउडर रखना चाहिए। शिवसेना नेता ने कहा, ‘भले ही हम महिला सशक्तीकरण की बात करें, लेकिन आज बुरी घटनाएं हो रही हैं। जब हम शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) के विचारों से प्रेरित थे, तो पत्रकारों ने उनकी (बाल ठाकरे) इस बात के लिए कड़ी आलोचना की थी कि उन्होंने कहा था कि महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक के साथ मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू भी रखना चाहिए।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।