Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थsoaked anjeer benefits eating in empty stomach in morning know many figs eat in a day

ये बीमारियां कर रहीं परेशान तो शुरू कर दें भिगोएं अंजीर खाली पेट खाना, मिलेगा आराम

Anjeer Benefits: अंजीर को अगर रोजाना खाली पेट खाया जाए तो इससे कई तरह की समस्याओं में राहत पाई जा सकती है। जानें कितनी मात्रा में खाएं अंजीर।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 11:27 AM
share Share

अक्सर बीमारियों की वजह हमारी खराब खानपान की आदतें होती है। जिनसे निपटने के लिए कुछ हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल किया जाए तो बीमारियों से राहत मिल सकती है। अंजीर के फायदे तो बहुत सुने होंगे। लेकिन इसे खाने के तरीके से कई बीमारियों पर असर पड़ता है। जैसे कि सूखे अंजीर को अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो ये इन सारी समस्याओं को बड़ी बीमारी बनने से रोक सकता है।

कितनी मात्रा में खाएं अंजीर

रात को एक से दो अंजीर भिगो दें। सुबह इन अंजीर को खाली पेट खाएं। आप चाहें तो इन अंजीर के साथ दूसरे नट्स जैसे बादाम और अखरोट को भी भिगोकर खा सकते हैं। रोजाना अंजीर को इस तरह से खाने से इन समस्याओं से निपटा जा सकता है।

कब्ज से राहत

जिन लोगों को कब्ज की समस्या हमेशा परेशान करती रहती है। उन्हें रोजाना दो भिगोए अंजीर सुबह खाली पेट खाने चाहिए। ये बाउल मूवमेंट को सही करते हैं और रोज होने वाले कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही गट हेल्थ को भी सही रखते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है

ब्लड शुगर लेवल का ऊपर नीचे जाना मतलब डायबिटीज में प्रॉब्लम। अंजीर में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है और ये पोटैशियम शुगर लेवल को बॉडी में स्थिर रखने में मदद करता है। कई सारी स्टडीज में पता चला है कि अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। अगर हर सुबह खाली पेट भिगोए हुए अंजीर दो खाए जाए तो ये टाइप टू डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मदद

अंजीर में फाइबर की मात्रा अच्छी खासी होती है। जो जब आप वेट लॉस करने वाले हों तो सुबह खाली पेट अंजीर खाएं। इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी। हालांकि इस बात का ध्यान रकें कि ज्यादा अंजीर आपको पतला करने की बजाय मोटा बना सकता है।

हार्ट हेल्थ को सही रखता है

अंजीर में ऐसे एंडीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बल्ड प्रेशर लेवल को मेंटेन करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्थ सही रहते ही और कोरोनरी आर्टरीज में ब्लॉकेज से बचाते हैं। अंजीर खाने से शरीर में बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम होने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट हेल्थ सही रहते हैं।

मेनोपॉज की समस्या और हार्मोनल इंबैलेंस को करता है खत्म

अंजीर खाने से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या खत्म होती है। खासतौर पर मेनोपॉज के समय हार्मोंस के इंबैलेंस को भी सही करता है। जिन लड़कियों को प्री मेन्स्ट्रुअल दिक्कतें होती हैं उन्हें अंजीर जरूर खाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें