Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थfollow these effective tips to detox liver in a month

एक महीने में लिवर हो जाएगा डिटॉक्स, बस अपनाएं ये कारगर टिप्स

  • लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, ऐसे में इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा जंक फूड खाने से और ज्यादा शराब पीने से लिवर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। ऐसे में एक महीने के अंदर लिवर डिटॉक्स करने के लिए जानें टिप्स-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 08:14 AM
share Share
Follow Us on
एक महीने में लिवर हो जाएगा डिटॉक्स, बस अपनाएं ये कारगर टिप्स

दिल, दिमाग, किडनी की तरह लिवर भी शरीर का सबसे जरूरी अंग माना जाता है। अगर लिवर स्वस्थ होगा तो शरीर के बाकी अंग अच्छी तरह से काम करेंगे। लिवर को शरीर का पावरहाउस माना जाता है। अगर लिवर को दिक्कत हुई तो ये शरीर को खोखला बना सकता है। ये एक ऐसा अंग है जो शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने में मदद करता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल, बहुत ज्यादा जंक फूड खाना या फिर बहुत ज्यादा शराब पीने से लिवर पर टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे इसके काम करने की क्षमता को कम कर देते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि समय रहते लिवर को डिटॉक्स कर लिया जाए। यहां जानिए लिवर डिटॉक्स करनें की कारगर टिप्स-

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

लिवर डिटॉक्स करने की आसान शुरुआत के लिए पानी सबसे अच्छा है। यह लिवर डिटॉक्स करने के बेस्ट तरीकों में से एक है। जब लीवर में मौजूद टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते, तो यह समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादा पानी पीने से लिवर टॉक्सिन को ज्यादा प्रभावी ढंग से बाहर निकालने में सक्षम होता है। इसके लिए समय के गैप को ध्यान में रखते हुए फिल्टर किया पानी पीएं।

टॉक्सिक खाने की चीजों को कहें अलविदा

फास्ट फूड अधिकतर सभी लोग खाना पसंद करते हैं। इस तरह का खाना खाने पर आप बिना जाने बड़ी मात्रा में प्रसंस्कृत खाने की चीजों को खाते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती हैं। लिवर को साफ करने के लिए प्रोसेस्ड फूड खाना बंद कर दें।

पोटेशियम युक्त खाना खाएं

जब आपके खाने में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है तो यह आपके लीवर को साफ करने में मदद करता है। शकरकंद, टमाटर सॉस, चुकंदर के साग और पालक, बीन्स और केले जैसे खाने की चीजों में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है।

रोजाना एक्सरसाइज करना है जरूरी

एक्सरसाइज करते समय आपके शरीर से निकलने वाले पसीने के डिटॉक्सिफाई फायदे हो सकते हैं। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू करें। योग करना, दौड़ना, जिम जाना असरदार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:आपको भी है डायबिटीज? तो जान लें लिवर संबंधी बीमारियों के खतरे को कैसे करें कम
ये भी पढ़ें:कैसे पता करें कि फैटी लिवर की है समस्या?

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें