Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDrinking hot water is Beneficial For health should we really need to avoid too hot water in summer

हॉट वॉटर पीने से सेहत को मिलते हैं फायदे, क्या गर्मी में अवॉइड करना चाहिए बहुत ज्यादा गर्म पानी?

  • गर्म पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन क्या गर्मियों में इसे पीना सही है? इस सवाल पर हर किसी का जवाब अलग ही होता है। कुछ लोग असे सही मानते हैं और कुछ लोग इसे गलत मानते हैं। ऐसे में यहां जानिए कि आखिर क्या सही है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 May 2024 01:55 AM
share Share

फिटनेस फ्रीक्स और वजन कम करने की कोशिश में लगे लोग अपने दिन की शुरुआत एक गर्म कप पानी के साथ करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए ये सुबह के पहले कामों में से एक हो सकता है। एक कप गर्म पानी को बॉडी डिटॉक्स के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ लोग पूरे दिन गर्म पानी भी पीते हैं। गर्मी में गर्म पानी पीएं या नहीं, ये एक ऐसा सवाल है जिस पर खूब चर्चाएं होती है। कुछ लोग इसे सेफ मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नुकसानदायक मानते हैं। जानिए क्या वाकई गर्मियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी नुकसानदायक हो सकता है।

गर्म पानी पीने के फायदे

गर्म पानी गर्मी में पीएं या नहीं, इस सवाल को जानने से पहले इसके कुछ फायदे जरूर जान लें। जैसे-

- गर्म पानी पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है और एक्टिव बनाता है। यह ठंडे पानी की तुलना में भोजन को तेजी से तोड़ने में मदद करता है। ये कब्ज के खतरे को कम करता है।

- गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आने लगता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकलने में मदद मिलती है।

- सबसे पहले गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

- साइनस पर पड़ने वाले दबाव से राहत पाने के लिए गर्म पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह साइनस को खोलता है और बलगम को तेजी से बाहर निकालने में मदद करता है।

क्या गर्मी में पीना चाहिए बहुत ज्यादा गर्म पानी?

बहुत गर्म पानी न पिएं क्योंकि इसका उल्टा असर हो सकता है। गर्म पानी ब्लड फ्लो में सुधार करता है, इसलिए यह दर्द, खासकर मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है। लेकिन बहुत गर्म पानी न पिएं क्योंकि इसका असर उल्टा हो सकता है और इससे आपके जोड़ों में सूजन आ जाएगी।

ये भी पढ़े:कई परेशानियों में रामबाण है गर्म पानी, मिलते हैं ये फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें