पीरियड ब्लड से आती है गंदी बदबू, ये हो सकते हैं कारण
- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग-अलग तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पेट में दर्द से लेकर मूड स्विंग्स तक, सब कुछ पीरियड से जुड़ा है। ज्यादातर महिलाएं पीरियड ब्लड से गंदी बदबू की शिकायत करती हैं, जानिए ऐसा होने के कारण-

पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें आपके यूटेरस के अंदर से खून और टिशू वजाइना के जारिए बाहर निकल जाते हैं। ऐसा हर 28 या 30 दिन के बाद होता है। ज्यादातर महिलाएं इस दौरान दर्द, ऐंठन, त्वचा की समस्याओं का सामना करती हैं। वहीं कुछ शिकायत करती हैं कि उन्हें पीरियड्स ब्लड से गंदी बदबू आती है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। जानिए ऐसा होने के कारण-
1) योनि में बैक्टीरिया
आपकी योनि कई अलग-अलग बैक्टीरिया पनप सकते हैं। कभी-कभी पीरियड के ब्लड में बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण पीरियड से जुड़ी गंध बहुत ज्यादा हो सकती है। आपकी योनि में बैक्टीरिया का लेवल ज्यादा या कमी होने के कारण गंध अलग-अलग हो सकती है।
2) ब्लड पीएच में हार्मोनल चेंज
पीरियड्स के खून में एक अलग गंध होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा होती है। आपके पीरियड्स का ब्लड अवशोषित होने तक योनि में कई घंटों तक रुका रहता है, जिससे कई बार योनि में मौजूद बैक्टीरिया का मिक्स हो सकता है, जिससे बदबू आ सकती है। जैसे-जैसे योनि में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती या घटती है, गंध की तीव्रता में बदलाव आ सकता है।
3) खराब हाईजीन
योनि को रोजाना साफ करना और अपनी योनि के अंदर और बाहर के हिस्से को सही ढंग से धोना जरूरी है। पीरियड्स के दौरान हाईजीन बहुत जरूरी है। खासतौर से यौनि के हिस्से की। ज्यादातर मामलों में स्प्रे या वाइप्स जैसे खुशबूदार प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को डॉक्टरों की मंजूरी नहीं मिलती है। क्योंकि इनके इस्तेमाल से योनि हिस्से के कुछ स्वस्थ बैक्टीरिया का नुकसान हो सकता है। वहीं इन चीजों का इस्तेमाल कभी-कभी जलन का कारण भी बन सकता है।
4) बैक्टीरियल वेजिनोसिस
मछली जैसी गंध बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण हो सकती है। ये योनि में होने वाला एक आम संक्रमण है। इसके कुछ लक्षणों में योनि में या उसके आसपास जलन, भूरे या दूधिया सफेद रंग की बनावट वाले झाग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।