Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलपीरियड्स में देरी या बढ़ते वजन का कारण है सेक्स? जानिए संबंध बनाने से जुड़े मिथकों की सच्चाई

पीरियड्स में देरी या बढ़ते वजन का कारण है सेक्स? जानिए संबंध बनाने से जुड़े मिथकों की सच्चाई

ज्यादातर लोगों का मानना है कि सेक्स की वजह से पीरियड्स में देरी हो सकती है और वजम बढ़ सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है आइए...

Avantika JainMon, 1 April 2024 09:08 PM
1/7

सेक्स से जुड़े मिथक की सच्चाई

सेक्स को लेकर कई तरह के मिथक लोगों के दिमाग में चलते रहते हैं। जैसे सेक्स की वजह से पीरियड्स में देरी हो सकती है, या फिर मोटापा बढ़ सकते हैं। आखिर इन मिथकों की सच्चाई क्या है, यहां जानिए।

2/7

बढ़ते वजन का कारण क्या सेक्स है?

सेक्स करने से आपका वजन नहीं बढ़ता है लेकिन सेक्स हार्मोन का असंतुलन आपके शरीर के वजन पर असर डाल सकता है। हालांकि, इस असंतुलन का आपकी सेक्स लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।

3/7

क्या सेक्स की वजह से पीरियड्स में होती है देरी?

नहीं, प्रोटेक्टेड सेक्स से आपके पीरियड्स में देरी नहीं हो सकती। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपके पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है, जब तक कि आप प्रेग्नेंट न हों या दूसरी समस्याएं न हों जो इसमें देरी कर सकती हैं।

4/7

क्या सेक्स से गर्भपात हो सकता है?

कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि सेक्स के कारण गर्भपात होता है। लेकिन जिन महिलाओं को गर्भपात का खतरा है, संभोग से बचने की सलाह दी जाती है।

5/7

क्या सेक्स यूटीआई का कारण बन सकता है?

यूटीआई का कारण बनने वाले बैक्टीरिया एनस के आसपास में रहते हैं। सेक्स के कारण बैक्टीरिया मूत्रमार्ग के करीब आ सकते हैं, जो यूटीआई का कारण बनते हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही सेक्स से यूटीआई हो सकता है। हालांकि, महिलाओं में इसे होने की ज्यादा संभावना होती है।

6/7

क्या सेक्स की वजह से ब्लीडिंग हो सकती है?

सेक्स के बाद ब्लीडिंग होना कोई असामान्य बात नहीं है। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे योनि का सूखापन, कोई चोट या पॉलीप्स। हालांकि, अगर ये बहुत ज्यादा है या आपको कोई समस्या लग रही है तो आप एक्सपर्ट की सलाह लें।

7/7

क्या सेक्स की वजह से डिहाईड्रेशन होता है?

अगर कोई व्यक्ति सेक्स से पहले या उसके दौरान पर्याप्त पानी नहीं पीता है तो वह डिहाईड्रेटिड महसूस कर सकता है।