Notification Icon

Saree Styling Tips: एक्ट्रेसेस की तरह पहननी है साड़ी, तो अपनाएं ये 5 स्टाइलिंग टिप्स

Tips To Style Saree Like Actresses: एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स को बहुत पसंद किया जाता है। अगर आप भी उन्ही की तरह साड़ी को स्टाइल करने का सोच रही हैं तो इन 5 स्टाइलिंग टिप्स को अपना सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 9 Jan 2024 10:38 AM
share Share

एक्ट्रसेस को उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी स्टाइलिंग के लिए पसंद किया जाता है। लोग अपने पसंद की अदाकारओं की तरह दिखने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। बात करें एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स की तो उन्हें खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी साड़ी पहन कर एक्ट्रेसेस की तरह सुंदर दिखना चाहती हैं तो उनके कुछ स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। यहां देखिए 5 स्टाइलिंग टिप्स जो आपके साड़ी लुक को खास बना सकती हैं। 

स्लीक हेयर स्टाइलिंग- एक्ट्रेसेस अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए हेयरस्टाइल पर खास ध्यान देती हैं। ज्यादातर एक्ट्रेसेस स्लीक हेयर स्टाइल को कैरी करना पसंद करती हैं। 

साड़ी पिनअप- साड़ी पहनकर लुक क्लासिक लगता है। लेकिन अगर उसे सही तरह से ना पहना जाए तो ये लुक को बर्बाद कर सकता है। साड़ी पिनअप पर भी अदाकाराएं ज्यादा ध्यान देती हैं। अगर लुक खास और आकर्षित बनाना है तो आप साड़ी पिनअप पर भी ध्यान दें। 

जूलरी देखें- लुक को आकर्षित बनाने के लिए एक्ट्रेसेस अपनी जूलरी पर खास ध्यान देती हैं। ऐसे में आप भी आकर्षित ईयर रिंग्स या फिर नेकपीस को कैरी करें। जिससे आपका लुक अच्छा दिखें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा जूलरी पहनने से भी लुक खराब हो सकता है। इसलिए लुक ओवर करने से बचें। 

दुपट्टा या शॉल- कुछ ही दिनों में संक्रांति और लोहड़ी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप साड़ी लुक को हैवी बनाने के लिए मैचिंग दुपट्टा या शॉल कैरी करना चाहिए। एलिगेंट लुक पाने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

मेकअप पर ध्यान- एक्टेसेस की तरह लुक के लिए मेकअप पर ध्यान जरूर दें। ग्लोइंग लुक पर ध्यान दें। इसी के साथ आकर्षित लुक के लिए लिपस्टिक पर ध्यान दें। साड़ी की मैचिंग को देखते हुए लिपस्टिक लगाएं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें