राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
Shravasti News - श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के विस्तार और आगामी जिला पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारने...

श्रावस्ती, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भिनगा में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। राष्ट्रीय महासचिव का जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा की अगुआई में रत्नापुर, भंगहा मोड़, खरगौरा मोड़ व भिनगा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिमी क्षेत्र में काफी मजबूत है। मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बुंदेलखंड में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आगामी जिला पंचायत के चुनाव में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि जिला पंचायत के चुनाव में बेहतर परिणाम आया तो अन्य चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह के जो बिखरे कार्यकर्ता हैं उनको समेटने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़कर हरिनरायन सिंह, वीरेंद्र कुमार कश्यप, अमित सिंह, राजेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर क्षेत्रीय महासचिव शिवप्रसाद द्विवेदी, प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, महिला अध्यक्ष हसीन बेगम, प्रदेश सचिव सैयद अली शाह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।