Sonakshi Sinha Recption: सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन की साड़ी से ज्यादा इस कुर्ते पर खर्च किए, कीमत कर देगी हैरान
Sonakhi Sinha change Reception saree in anarkali kurta: सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पार्टी में साड़ी के बाद कंफर्टेबल और खूबसूरत अनारकली कुर्ते को पहना। जिसकी कीमत जरूर हैरान कर देगी।

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी में हैप्पी ब्राइड बनकर तैयार हुईं। जो ना केवल सजधज कर रेडी हो बल्कि जमकर मस्ती भी करे। एक के बाद एक वीडियोज में सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती और डांस करते दिख रही हैं। अपनी मस्तीभरी शादी और रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी ने साड़ियों को चुना। लाल रंग की सिल्क की साड़ी के साथ सोनाक्षी का रिसेप्शन पार्टी से एक और लुक वायरल हो रहा है। जिसमे नई नवेली दुल्हन ने रेड कलर के अनारकली कुर्ते को पहना है। अगर आपको सोनाक्षी का ये लुक पसंद आ रहा है तो अब इस कुर्ते की कीमत भी जान लें। जो साड़ी से कई गुना महंगी है।
रिसेप्शन के दूसरे लुक के लिए पहना कुर्ता
सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में दो लुक को कैरी किया। जिसमे साड़ी के साथ ही लाल रंग का अनारकली कुर्ता शामिल है। केक कटिंग के लिए सोनाक्षी ने कुर्ते को चुना। जिस पर हैवी एंब्रायडरी बनी थी। अनारकली लांग डिजाइन के साथ कुर्ते की स्लीव काफी अलग थी। बिशप स्लीव और बलून शेप वाली डिजाइन के साथ कुर्ते की वी नेकलाइन खूबसूरत दिख रही थी। जिसे देखकर नई नवेली दुल्हनें जरूर रेडी होने की टिप्स ले सकती हैं।
मेकअप और हेयरस्टाइल थी सेम
हालांकि सोनाक्षी ने कुर्ते के साथ ज्वैलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप को सेम ही रखा था। हालांकि इस हैवी एंब्रायडरी वाले कुर्ते की कीमत बेहद खास जो उनकी ज्वैलरी से मैच हो रही थी।

अनारकली वाला कुर्ता था लाखों में
सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के दूसरे लुक के लिए जिस अनारकली कुर्ते को पहना उसमे लांग कुर्ते के साथ स्कर्ट को मैच किया गया था। जिसे डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया गया है। वहीं वाइन शेड के कुर्ते की कीमत भी बेहद खास है। इस कुर्ते की कीमत है 2,55,000 रुपये। जो कि रेड साड़ी से करीब 3 गुना महंगी है।
साड़ी की कीमत भी थी खास
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के लिए रॉ मैंगो लेबल की ब्रोकेड सिल्क साड़ी को चुना था। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।