Mehendi Design: वट सावित्री व्रत पर हाथों में रचाएं सुहाग के नाम की मेहंदी, यहां से चुनिए बेस्ट डिजाइन
- की Mehendi Design For front Hand: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयू के लिए व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो देखिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन-

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत पति की लंबी आयू के लिए रखा जाता है। हर सुहागिन महिला इस व्रत को रखती है। इस साल ये व्रत 6 जून को है। यह पूजा शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। हालांकि, ये श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा है। अगर आप इस मौके पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो यहां से बेस्ट डिजाइन चुनें।


व्रत के दौरान महिलाएं हाथों को मेहंदी से खूबसूरती से सजाती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगवा रही हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। पूरे हाथों पर लगा भरा-भरा ये मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है। शादी के बाद अगर ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो इस तरह का डिजाइन परफेक्ट है।


इस तरह के मेहंदी डिजाइन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते हैं। बहुत ही कम महिलाएं होंगी जिन्हें ये डिजाइन न पसंद हो। फुल हैंड मेहंदी में इस तरह के डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। इस मेहंदी के डिजाइन में सबसे ज्यादा फूल और पत्ते का डिजाइन बना है। इसे लगाने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन लगाने के बाद ये डिजाइन बहुत ही खूबसूरत दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।