झारखंड का बढ़ा पारा, बीते साल से 4 डिग्री अधिक रहा तापमान; जानिए फरवरी के मौसम का हाल
- राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। जानिए फरवरी के अब तक के मौसम का हाल।

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहा। पूरे प्रदेश में चतरा जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी में बीते वर्ष 2024 में दो फरवरी को अधिकतम तापमान महज 24.3 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, इस वर्ष रांची का न्यूनतम 15.5 और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य जिलों के तापमान भी 2024 में दो फरवरी को कम रहे। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 और मेदिनीनगर का 10.1 डिग्री रहा था। जबकि, इस वर्ष जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 और मेदिनीनगर का 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों के तापमान भी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में तीन से चार डिग्री तक अधिक चल रहे हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ का असर कम है, विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश तक ही बारिश सीमित है, यहां सिर्फ बादल आ रहे, पिछले वर्ष बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष आंशिक बादल छा रहे हैं
रांची, वसं। रांची समेत राज्य में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दो फरवरी को 4 डिग्री पारा बढ़ा है। तापमान बढ़ने से रात में ठंड सामान्य है, लेकिन दिन में गर्मी लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देश में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन, मंगलवार से दो दिन के लिए हल्के बादल छाने की संभावना व्यक्त की गई है।
झारखंड के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर न्यून.(2025) न्यून.(24)
रांची 15.5o 12.6o
जमशेदपुर 18.5o 13.4o
मेदिनीनगर 15.1o 10.1o
बोकारो 14.1o 10.5o
चाईबासा 18.0o 11.4o