Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़bjp loss seats margin also dropped in jharkhand lok sabha slection result 2024

भाजपा को कम सीटें और जीत का मार्जिन भी गिरा, झारखंड चुनाव नतीजे की पांच बड़ी बातें

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: 2014 और 2019 में झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए (भाजपा 11, आजसू 1) ने कब्जा जमाया था। लेकिन 2024 में एनडीए मात्र 09 सीटों पर जीत दर्ज कर पाया।

Devesh Mishra सत्यदेव यादव, रांचीWed, 5 June 2024 01:04 AM
share Share

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड में लोकसभा सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का हैट्रिक लगाने से चूक गया। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने अपनी मजबूत गोलबंदी से मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इस चुनाव में झारखंड में एनडीए को जहां 9 सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की।

सिर्फ कम सीटें नहीं भाजपा की जीत का मार्जिन भी गिरा
2014 और 2019 में झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए (भाजपा 11, आजसू 1) ने कब्जा जमाया था। लेकिन 2024 में एनडीए मात्र 09 सीटों पर जीत दर्ज कर पाया। इनमें भाजपा ने आठ और आजसू पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। पिछली बार कांग्रेस और झामुमो को एक-एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर कामयाबी मिली, जिनमें झामुमो को तीन और कांग्रेस को दो सीटों जीत मिली। राज्य की सात सामान्य और एक एससी सीट पर जहां भाजपा का दबदबा कायम रहा, वहीं सभी पांच जनजातीय सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत का परचम लहराया। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सभी सीटों पर भाजपा की जीत का फासला भी कम हुआ है। कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, पलामू से भाजपा के वीडी राम और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को बड़ी जीत मिली है।

पांच बड़ी बातें

1. राज्य की सभी आठ सामान्य और एक एससी सीट पर भाजपा का दबदबा कायम

2. सभी पांच जनजातीय सीटों पर इंडिया गठबंधन ने लहराई विजय पताका

3. पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सभी सीटों पर भाजपा की जीत का फासला कम हुआ

4. बड़ी जीत कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, पलामू से भाजपा के वीडी राम, धनबाद से ढुलू महतो ने दर्ज की

5. खूंटी से अर्जुन मुंडा, दुमका से सीता सोरेन और सिंहभूम से गीता कोड़ा को मिली हार

अन्नपूर्णा सबसे अधिक नलिन कम वोट से जीते
अन्नपूर्णा देवी 3,77,014 मतों के बड़े अंतर से जीतीं। उन्होंने भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह को हराया। अन्नपूर्णा देवी को कुल 791657 मत मिले, विनोद सिंह को 414643 वोट मिले। वहीं दुमका से नलिन सोरेन सबसे कम अंतर 22527 वोट से भाजपा की सीता सोरेन हराया। नलिन को 547370 और सीता को 547370 वोट मिले। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें