Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़roads washed away monsoon 30 percent budget loss of Rs 300 crore due to landslides Passengers lives in trouble

मॉनसून में बहा सड़कों का 30% बजट, भूस्खलन से 300 करोड़ का नुकसान; यात्रियों की आफत में जान

  • उत्तराखंड में मॉनसून बारिश में सड़कों को जमकर नुकसान हुआ है। भूस्खलन की वजह से 300 करोड़ रुपयों का नुकसान हो चुका है। टूटी सड़कों की वजह से यात्रियों की भी आफत में जान आ रही है।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, विमल पुर्वालFri, 20 Sep 2024 07:17 AM
share Share

उत्तराखंड में मॉनसून की आपदा में हर साल सड़कों के बजट का 30 फीसदी हिस्सा बर्बाद हो रहा है। इस वजह से सड़कों का विकास प्रभावित होने के साथ ही बजट का सही उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। राज्य में लोक निर्माण विभाग का कुल सालाना बजट 1000 करोड़ के करीब है। 

इसमें राज्य सेक्टर के साथ ही एनएच और केंद्रीय सड़क निधि का बजट भी शामिल हैं। सड़क निर्माण करने वाली विभिन्न एजेंसियां इस धनराशि को विभिन्न सड़कों के निर्माण पर खर्च करती है। लेकिन इसमें से करीब 300 से 350 करोड़ का कार्य आपदा की भेंट चढ़ जाता है। 

बाढ़ व भूस्खलन की वजह से हर साल बड़ी संख्या में सड़कों के जगह जगह टूटने से एक तरह से सड़क निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि बर्बाद हो रही है। लोनिवि के एचओडी डीके यादव ने कहा कि राज्य में बारिश से हर साल बड़ी संख्या में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। 

उन्होंने स्वीकार किया कि इस वजह से विभाग के बजट का एक बड़ा हिस्सा आपदा में बह रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के साथ हमेशा से यह दिक्कत रही है और हमें इन परिस्थितियों में ही आगे बढ़ना होगा।

इस साल हुआ 350 करोड़ का नुकसान

राज्य में मॉनसून सीजन में अभी तक सड़कों को 350 करोड़ के करीब का नुकसान हो चुका है। बड़ी संख्या में सड़कों के खराब होने से अब उन्हें ठीक करने पर तकरीबन इतनी ही धनराशि खर्च होनी है। ऐसे में विभाग को एक ही सड़क को बनाने में कई बार बजट खर्च करना पड़ रहा है।

कम मिल रहा बजट

आपदा के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एसडीआरएफ व अन्य मदों में केंद्र व राज्य सरकार बजट का इंतजाम करती है। लेकिन नुकसान की तुलना में यह राशि बहुत कम मिल रही है। लोनिवि की एक रिपोर्ट के अनुसार आपदा में सड़कों को होने वाले नुकसान की तुलना में करीब पचास फीसदी धनराशि ही मिल पाती है। इससे काम प्रभावित हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें