Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाCelebration of Mohan Bhagwat s Birthday 100 Years of RSS Ideology and National Unity

एकता, समरसता और राष्ट्रीयता की भावना को हर कोने में पहुंचाएं: विभाग प्रचारक

कुरडेग के घाघमुंडा में संघ चालक मोहन भागवत का जन्‍मदिन मनाया गया। संघ के विभाग प्रचारक शम्मी जी ने कहा कि संघ की स्थापना 100 वर्ष पहले डॉक्टर हेडगेवार ने की थी। उन्होंने समरसता और राष्ट्रीयता की भावना...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाWed, 11 Sep 2024 05:57 PM
share Share

कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के घाघमुंडा में संघ चालक मोहन भागवत का जन्‍मदिन मनाया गया। मौके पर संघ के विभाग प्रचारक शम्मी जी ने कहा कि समरसता, एकता और राष्ट्रीयता की भावना के साथ संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने करते हुए समाज का निर्माण करने का बीड़ा उठाया। उसका आज 100 वर्ष पूरे होने को है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज सर संघ चालक जी के कार्यकाल में देश के हर कोने कस्बे तक संघ की विचारधारा पहुंच पाया है। अब हमसब की जिम्मेदारी है कि जहां तक एकता, समरसता और राष्ट्रीयता की भावना नहीं पहुंच पाई है, उसे हम आने वाले 2025 में जब संघ की स्थापना का 100 वर्ष पूरे होंगे पहुंचाने का सफल प्रयास करेंगे। जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक ने कहा राष्ट्रीयता की भावना वह शक्ति है कि जिस देश के लोग इस भावना को प्रखरता से जीते हैं, उस देश को कोई डरा, दवा, बहका और हरा नहीं सकता है। सर संघ चालक जी अपने संबोधन में अक्सर समरसता की बात करते हैं। समरसता एक ऐसा मलहम है जो अंग्रेजों के द्वारा दिए गए जातिवाद के घाव को समाप्त कर सकता है। आज देश कर्मवाद के सिद्धांत पर चल रहा है। एक दिन आएगा जब नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि के मंत्र से भारत एकता और समरसता के मार्ग पर चलकर विश्व गुरु बनेगा। मौके पर खंड कर्यवाह बलवीर कुमार, सहखंड कार्यवाह सीताराम गुप्ता, श्याम सुंदर साय, मुकेश प्रधान, यशवंत सिंह, संतोष कुमार, धीरज पातर आदि उपस्थित थे।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें