show cause notice to 1068 pds dealers in ranchi jharkhand over irregularity अंगूठा लगवाकर नहीं दिया अनाज, पैसे भी लिए; रांची के 1068 राशन वितरकों को नोटिस, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़show cause notice to 1068 pds dealers in ranchi jharkhand over irregularity

अंगूठा लगवाकर नहीं दिया अनाज, पैसे भी लिए; रांची के 1068 राशन वितरकों को नोटिस

  • चावल, चीनी और नमक वितरण में गड़बड़ी कर रहे रांची शहर के 1068 राशन डीलरों (पीडीएस के दुकानदार) को शो कॉज किया गया है। सभी डीलरों ने लाभुकों से निर्धारित मात्रा में अनाज देने का अंगूठा लगवाकर कम अनाज दिया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीThu, 6 March 2025 08:44 AM
share Share
Follow Us on
अंगूठा लगवाकर नहीं दिया अनाज, पैसे भी लिए; रांची के 1068 राशन वितरकों को नोटिस

चावल, चीनी और नमक वितरण में गड़बड़ी कर रहे रांची शहर के 1068 राशन डीलरों (जन वितरण प्रणाली के दुकानदार) को शो कॉज किया गया है। सभी डीलरों ने लाभुकों से निर्धारित मात्रा में अनाज देने का अंगूठा लगवाकर कम अनाज दिया है। कइयों ने तो तय दर से ज्यादा राशि भी वसूली है। मामले में वार्ड 25 और 26 के सभी डीलरों से जवाब मांगा गया है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) ने नोटिस जारी कर सभी से साक्ष्य के साथ जवाब देने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार गरीबों को चावल से लेकर चीनी और नमक तक उपलब्घ कराती है। गरीबों को ये खाद्य सामग्री जन वितरण प्रणाली की दुकानों (पीडीएस डीलर) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन पीडीएस डीलरों की गड़बड़ी के चलते लोगों को इस लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

हरे कार्ड के चावल का शत-प्रतिशत वितरण नहीं

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जारी ग्रीन कार्ड के चावल का तय समय सीमा के अंदर उठाव कर शत प्रतिशत लाभुकों में वितरण नहीं करने पर 392 डीलरों को शो कॉज किया गया है। कहा गया है कि ग्रीन कार्ड के चावल का वितरण न कर कालाबाजारी किए जाने की आशंका है। नमक का निशुल्क किया जाना है वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नमक का वितरण भी लाभुकों को निशुल्क किया जाता है। लेकिन डीलर इसमें भी आनाकानी कर रहे हैं।

ऑनलाइन वितरण प्रतिवेदन में चीनी का खुलासा

एसओआर ने 259 पीडीएस डीलरों को चीनी नहीं बांटने पर शोकॉज किया है। इसमें कहा गया है कि आहार पोर्टल पर ऑनलाइन वितरण प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि अप्रैल 2024 से जून 2024 (प्रथम त्रैमासिक) के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित चीनी का शत-प्रतिशत वितरण लाभुकों को नहीं किया गया है। डीलरों की लापरवाही से योजना के लाभ से लोग वंचित रह गये। प्रतीत होता है कि आवंटित चीनी का वितरण न कर कालाबाजारी की गयी है।