Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute to Martyr Dilip Kumar Bediya on His Death Anniversary in Silli

सिल्ली में दिलीप बेदिया की मनाई गई पुण्यतिथि

सिल्ली के गेडेबीर में शुक्रवार को शहीद दिलीप कुमार बेदिया की पुण्य तिथि मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह की शुरुआत उनके माता-पिता ने की। वक्ताओं ने कहा कि दिलीप...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
सिल्ली में दिलीप बेदिया की मनाई गई पुण्यतिथि

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के गेडेबीर में शुक्रवार को शहीद दिलीप कुमार बेदिया की पुण्य तिथि मनाई गई। गेडेबीर चौक पर स्थिति दिलीप बेदिया के आदमकद प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण किया। शहीद दिलीप बेदिया के पिता विजय बेदिया एवं माता कुसुमी देवी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समारोह की शुरुआत की। उसके बाद मुखिया हरिपद मांझी, सोमरा मांझी, अनिल मांझी, महेंद्र बेदिया सहित सभी लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूजा पाठ के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि दिलीप बेदिया ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, यह हम सब के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर मालती कुमारी, सोनू बेदिया, जयद्रथ बेदिया, अर्जुन बेदिया, संजय कुमार, जलधर बेदिया, अवध किशोर बेदिया, सियाराम बेदिया, लालकू बेदिया, रामानंद बेदिया, लखीराम बेदिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें