पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
26वां वन एवं पर्यावरण सह रक्षाबंधन मेला भुसूर में आयोजित हुआ, जहाँ पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर आजीवन संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और अन्य अतिथियों ने भाग लिया।...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वां वन एवं पर्यावरण सह रक्षाबंधन मेला भुसूर (इंटेक मोड़) में बुधवार को पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर आजीवन संरक्षण का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य ओरमांझी सरिता देवी तथा रणधीर चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष गणेश किशोर महतो और संचालन चाड़ू पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार महतो और शिवधर रजवार ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने भुसूर जंगल के पेड़ों में रक्षासूत्र बांधा। सभी ने सामूहिक रूप से आजीवन पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। रामटहल चौधरी ने कहा कि पेड़ों के संरक्षण पर ही मानव जीवन का अस्तित्व टिका हुआ है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेला का आयोजन होना प्रेरणादायी है। मानव और पेड़-पौधे एक-दूसरे के पूरक हैं। मौके पर ओरमांझी के रिजवार बैंड ने एक से एक नागपुरी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष गणेश किशोर महतो ने बताया कि दो दशक पूर्व भुसूर जंगल उजाड़ की स्थिति में था। लेकिन वन रक्षा समिति और ग्रामीणों की जागरुकता तथा पेड़ों के संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान से हरियाली बढ़ी है। मौके पर मुख्य संरक्षक अनिल महतो, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष तापेश्वर कुमार, हेमंत कुमार, राजू मुंडा, राजनंदन महतो, संजय महतो, कमलनाथ महतो, शंकर महतो, महावीर महतो, दीपक महतो, झब्बूलाल महतो, विजय महतो और अशेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।