Wheat Harvesting Affected by Sudden Weather Change in Jehanabad मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsWheat Harvesting Affected by Sudden Weather Change in Jehanabad

मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी

गेहूं की कटनी और दौनी का कार्य प्रभावित, रात में तेज हवा और हल्की बारिश से मौसम सुहाना, मौसम का मिजाज एकबार फिर बदलने से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। खेत-खलिहानों में तैयार गेहूं की फसल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 28 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी

गेहूं की कटनी और दौनी का कार्य प्रभावित, रात में तेज हवा और हल्की बारिश से मौसम सुहाना तीखी धूप और व लू से लोगों को मिली राहत जहानाबाद, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज एकबार फिर बदलने से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। खेत-खलिहानों में तैयार गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। अप्रैल माह में बार-बार मौसम बदलने से रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका है। बारिश होने से खेतों में नमी के कारण और दौनी का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। तेज हवा चलने के कारण गेहूं की फसल गिर गई है। जिसके कारण हार्वेस्टर से कटनी नहीं हो पा रही है। वहीं लग्न के कारण मजदूर भी कम मिल रहे हैं। जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। उपजी फसल खेत-खलिहान में पड़ा हुआ है। हालांकि दो दिन पूर्व मौसम में काफी तल्खी आई थी। तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। जिसके कारण कृर्षि कार्य तेजी से निपटाया जा रहा था। लेकिन अचानक मौसम चेंज होने से फिर से कटनी और दौनी का कार्य बंद हो गया था। किसान चिंतित हैं कि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेत में पड़े गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएंगे। गेहूं के दाने खराब हो जाएंगे। वहीं घर वापस आने पर भी संकट दिख रहा है। वैसे खेत जिसमें फसल गिर गई है। उसमें फसल की कटनी तत्काल कराने की जरूरत है। हालांकि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से किसानों ने राहत महसूस की। वहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली है। तापमान में भी नौ डिग्री गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री रहा। जबकि दो दिन पूर्व जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा था। फोटो- 28 अप्रैल जेहाना- 26 कैप्शन- रतनी प्रखंड के कसवां गांव स्थित बधार पर बंधे गेहूं के बोझे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।