Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi Bus Service Delegation Demands Fair Fare Regulation and Employee Rights

बस सेवा में मनमाना भाड़ा वसूली पर रोक लगे : संघ

रांची में जवाहर लाल नेहरू बस सेवा और फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बस सेवा में भाड़ा वसूली में अनियमितता और कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग की। नगर आयुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 Sep 2024 04:16 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी में चल रही बस सेवा में मनमाना भाड़ा वसूली पर रोक लगाने को लेकर जवाहर लाल नेहरू बस सेवा और फुटपाथ दुकानदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। मंगलवार को हुई मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने बस सेवा के संचालन में घोर अनियमितता का आरोप लगाया।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मांग की है कि जो कर्मचारी साल 2010 से बस सेवा में लगे हैं, उन्हें कर्मचारी घोषित कर स्थाई करें। कोविड काल में किए कार्य का भुगतान जल्द हो। कर्मियों को सभी तरह की सरकारी सुविधाएं दें, साथ ही श्रम न्यायालय से कर्मचारियों के हित में आए फैसले को तुरंत लागू करें। इस दौरान रंगरेज गली में बन रहे टॉयलेट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह ने किया। इसमें झामुमो के पूर्व महानगर प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, अवधेश यादव, आप के संतोष रजक, नीरज सिंह और किरण कुमारी शामिल थीं। नगर आयुक्त ने मांगों को जायज बताते हुए जनहित में फैसला लेने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें