इनमोसा ने नए परियोजना पदाधिकारी को किया सम्मानित
इनमोसा रोहिणी शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को नए परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार और नए खान प्रबंधक एसपी निगम को सम्मानित किया। सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 17 May 2025 07:07 PM

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। इनमोसा रोहिणी शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को नए परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार को सम्मानित किया। साथ ही नए खान प्रबंधक एसपी निगम को भी सम्मानित किया गया। इनमोसा सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर सिंह, आनंद कुमार पांडे, नरेश प्रसाद, अजय प्रसाद, बालमुकुंद पांडे, मनीष कुमार, प्रफुल्ल मुर्मू, किशोर चंद्र देवरी, संजय प्रसाद, हीरालाल इत्यादि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।