Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीHeavy Rain Causes Geetalsud Dam Water Level to Exceed Danger Mark Traffic Jam at Dam

गेतलसूद डैम के सातों रेडियल गेट खोलकर बहाया गया पानी

अनगड़ा में लगातार तीन दिन की बारिश के कारण गेतलसूद डैम का जलस्तर 36 फीट तक पहुंच गया। सभी सात रेडियल गेट खोलकर 24 घंटे तक पानी बहाया गया। जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी में बिजली उत्पादन जारी है, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 18 Sep 2024 02:28 PM
share Share

अनगड़ा, प्रतिनिधि। लगातार तीन दिन की बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान 34 फीट को पार कर गया। जलस्तर 36 फीट पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सभी सातों रेडियल गेट खोलकर लगभग 24 घंटे तक पानी बहाया गया। बुधवार की सुबह सात बजे जलस्तर नियंत्रण में आने के बाद सभी रेडियल गेट को बंद कर दिया गया। मंगलवार को जलस्तर 33.40 फीट मापा गया। वहीं जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी को बिजली उत्पादन के लिए लगातार 24 घंटे डैम का पानी नहर से दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस नंबर एक से लगातार बिजली उत्पादन किया जा रहा है। पावर हाउस नंबर दो में पिछले एक सितंबर से खराबी आने के कारण बिजली उत्पादन ठप है।

डैम पर डेढ़ घंटे तक वाहनों का लगा जाम

गेतलसूद डैम के सातों फाटक खुलने की जानकारी मिलते ही देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। डैम के ऊपर सर्विस रोड में दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा। पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिल रही थी। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि वाहन को बेतरतीव तरीके से लगाकर लोग डैम के पानी को देखने चले गए थे। दो पहिया वाहन वाले भी जाम का कारण बन रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें