Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीDVC to Establish 1600 MW Power Plant in Koderma Jharkhand

कोडरमा में 1600 मेगावाट का प्लांट स्थापित करेगा डीवीसी

14000 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य, दोनों यूनिट बनते ही कोडरमा प्लांट की क्षमता 2600 मेगावाट की हो जाएगी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 Sep 2024 03:21 PM
share Share

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो डीवीसी कोडरमा में दूसरे चरण के तहत 1600 मेगावाट का पावर प्लांट स्थापित करने जा रहा है। नई दिल्ली में कोडरमा प्लांट के लिए डीवीसी व एसबीआई अधिकारियों के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं। इस दौरान एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी, डिप्टी एमडी गुलशन मलिक व अमिताव चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं डीवीसी के पदाधिकारियों में मेंबर फायनेंस अरूप सरकार, इडी फायनेंस जॉयदीप मुखर्जी व सीजीएम दुर्गेश मैती उपस्थित थे।

पहले से यहां 500-500 कुल 1000 मेगावाट का प्लांट है। दूसरे चरण में 800-800 कुल 1600 मेगावाट का अल्ट्रा क्रिटिकल सुपर थर्मल प्लांट पावर लगाया जाएगा। डीवीसी ने 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दोनों यूनिट के बनते ही डीवीसी के कोडरमा प्लांट की क्षमता 2600 मेगावाट की हो जाएगी। डीवीसी कोडरमा प्लांट से झारखंड के छह जिलों में करीब 500 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराता है।

कोडरमा प्लांट विस्तार योजना पर करीब 14000 करोड़ रुपए लागत का अनुमान है। बैंक से डीवीसी को करीब 10050 करोड़ रुपए की ऋण स्वीकृति मिल गई है। इस प्लांट से झारखंड को मांग और बिजली खरीद समझौते के आधार पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह प्लांट भारत की वर्ष 2030 में बढ़ने वाली बिजली की मांग को पूरा करने में सहायक होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें