कांग्रेस नेताओं ने चलाया भारतीय सेना के शौर्य को सलाम कार्यक्रम
रांची में कांग्रेस नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। आलोक दूबे ने कहा कि हम सभी गर्व से चल रहे हैं, और सेना ने हर चुनौती का सामना वीरता से...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आंबेडकर चौंक पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना पर गर्व जताया एवं सेना के शौर्य को सलाम किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू व अन्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत का झंडा, पोस्टर लेकर सेना के समर्थन में नारे लगाए। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों की वीरता को धन्यवाद एवं बधाई दी। आलोक दूबे ने कहा आज हम सब गर्व से सीना तानकर चल रहे हैं।
भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत मां के लाल हर चुनौती का जवाब वीरता और साहस से देते हैं। जिन बहनों ने अपना भाई खोया, जिन माताओं ने अपने बेटे और जिन पत्नियों ने अपने सिंदूर को खोया, उनके आंसुओं का हिसाब ऑपरेशन सिंदूर ने लिया है। पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है, और अगर जरूरत पड़ी तो हम सब एक साथ मैदान में खड़े होंगे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।