Hindi NewsकरियरCBSE 10th 12th result 2025 : जल्द आएगा सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट?, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

CBSE 10th 12th result 2025 : जल्द आएगा सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट?, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

CBSE 10th 12th Result 2025 Updates : सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा, यह सवाल यह स्टूडेंट्स के मन में हैं। सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने पर cbse.gov.in , results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

CBSE 10th 12th result 2025 : जल्द आएगा सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट?, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

CBSE 10th 12th Result 2025

Anuradha Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 09 May 2025 08:06 AM
हमें फॉलो करें

CBSE 10th 12th Result 2025 Updates : सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा स्टूडेंट्स cbse.gov.in , results.cbse.nic.in पर रिजल्ट लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे। अभी सीबीएसई बोर्ड (CBSE Class 10th results, Class 12th marksheet) के सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट की तैयारी के काम में लगा है। पहले डिजिलॉकर का एक्सेस कोड भी जारी किया गया था। स्टूडेंट्स उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट की डेट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। हर साल की तरह सीबीएसई इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। सीबीएसई नतीजों को लेकर टाइम एवं समय की डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही डिजिलॉकर के X अकाउंट पर भी दी जाएगी।

9 May 2025, 06:09:10 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : आधिकारिक वेबसाइटें

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड के परिणाम इन वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे: cbse.gov.in results.cbse.nic.in cbseresults.nic.in

8 May 2025, 03:49:45 PM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : क्या हैं सीबीएसई के बदलाव

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : सीबीएसई ने रिजल्ट के बाद की एक्टिविटीज में बदलाव की घोषणा की है। अब छात्रों को वेरिफिकेशन/रिवैल्यूएशन लिए आवेदन करने से पहले आंसर शीट की फोटोकॉपी देगा। पहले ऐसा नहीं होता था

8 May 2025, 01:34:19 PM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : डिजिलॉकर ऐप का एक्सेस कोड

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए डिजिलॉकर अकाउंट को एक्टिव करने के लिए सीबीएसई द्वारा छह अंकों का एक्सेस कोड दिया गया है। स्कूल डिजिलॉकर से एक्सेस कोड फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर ऐप का एक्सेस कोड के लिए इस लिंक को डाउनलोड करना होगा- cbse.digitallocker.gov.in/public/auth/login

8 May 2025, 12:06:56 PM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : बच्चों को समझाएं और परेशानी दूर करें

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : उनके बच्चों में अपने विषय और करियर को लेकर कई दुविधाएं पैदा होती हैं। वे सही विषय का चुनाव नहीं कर पाते हैं। बच्चों में अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। कुछ बच्चे अपने अभिभावकों,दोस्तों के दबाव में आकर दिग्भ्रमित होकर गलत फैसला ले लेते हैं। इसलिए पैरेंट्स अपने बच्चों को बिना किसी दबाव दिए उन्हें सही फैसले लेने में मदद करें।

8 May 2025, 11:01:26 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 2024 में,10वीं क्लास का पास प्रतिशत

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 2024 में,10वीं क्लास का पास प्रतिशत 93.60 रहा था। यह 2023 से 0.48 प्रतिशत ज्यादा था, जब 93.12% छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

8 May 2025, 10:57:53 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 12वीं क्लास के बाद कोर्स

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 12वीं क्लास के बाद अगर आप कोई कोर्स करने की सोच रहे हैं, तो इन कोर्सेज का भी चुन सकते हैं। ये कोर्स है: होटल मैनेजमेेटमें डिप्लोमा, विमानन और केबिन क्रू मैनेजमेंट में डिप्लोमा, डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा, एनीमेशन और ग्राफिक डिजाइन कोर्स

8 May 2025, 09:36:15 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : आमतौर पर कब तक जारी होता है सीबीएसई का रिजल्ट

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : सीबीएसई के नतीजों को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है, लेकिन आपको बता दें कि आमतौर पर मई के मध्य में सीबीएसई एक साथ 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करता है, पिछले तीन सालों से पास प्रतिशत 90% से ऊपर रहा है। हालांकि, इसमें मामूली वृद्धि और गिरावट देखी गई है।

8 May 2025, 07:40:39 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : सीबीएसई नहीं जारी करता मेरिट लिस्ट

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 2024 में, बोर्ड ने 13 मई को परिणाम घोषित किए। 2023 में, परिणाम 12 मई को घोषित किए गए। हालांकि, बोर्ड ने पिछले साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। इसे पहली बार 2020 में बंद कर दिया गया था, जब महामारी के कारण स्कूल बंद थे।

8 May 2025, 07:35:56 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 2023 में लड़कियों ने मारी थी बाजी

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : 2023 में लड़कियों ने बाजी मारी थी, उनका पास प्रतिशत 94.25 रहा था। यह लड़कों से 1.98% ज़्यादा था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.27 रहा था। ।

8 May 2025, 07:10:02 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : सीबीएसई रिजल्ट की तारीख पर जल्द आ सकती है अपडेट

CBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates : सीबीएसई रिजल्ट की तारीख की घोषणा जल्द हो सकती है, सीबीएसई जल्द इस पर अपडेट दे सकता है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|