Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीBook Launch Echoes of History Unveils Medieval Jharkhand

आरयू: इतिहास विभाग में पुस्तक विमोचन

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्रो इंद्र कुमार चौधरी की पुस्तक 'इकोज ऑफ हिस्ट्री: अनवेलिंग मिडिएवल झारखंड' का विमोचन कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर साहित्यकारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 Sep 2024 09:05 PM
share Share

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के पूर्व डीन और इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे प्रो इंद्र कुमार चौधरी की पुस्तक- इकोज ऑफ हिस्ट्री: अनवेलिंग मिडिएवल झारखंड, का विमोचन शुक्रवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर पुस्तक पर चर्चा भी की गई। साहित्यकार रणेंद्र व जेएनयू से आए जोसेफ बाड़ा ने अपने विचार साझा किए। रणेंद्र ने कहा कि पुस्तक ने राज्य के इतिहास के मौखिक स्रोतों के साथ पूरा न्याय किया है। जोसेफ बाड़ा ने कहा कि लेखक बधाई और अभिनंदन के पात्र हैं। लेखक प्रो इंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यह पुस्तक दस वर्ष के परिश्रम और सहकर्मियों की शुभकामनाओं का प्रतिफल है। कार्यक्रम में इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह, डॉ पीके चौधरी, डॉ कमला गुप्ता, डॉ आरती मेहता, डॉ रविदत्त बाजपेयी, अंजु टोप्पो, मृत्युंजय, प्रो नजमी, डॉ मोहित कुमार लाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। संचालन डॉ राजकुमार ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें