Indigenous Struggle Front Meeting in Ramgarh Upcoming Convention and Nationwide Strike आदिवासी संघर्स मोर्चा की अरगड्डा में हुई बैठक, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsIndigenous Struggle Front Meeting in Ramgarh Upcoming Convention and Nationwide Strike

आदिवासी संघर्स मोर्चा की अरगड्डा में हुई बैठक

रामगढ़ में आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें आदिवासी अधिकारों के दमन और जल, जंगल, जमीन की लूट के खिलाफ 8-9 जून को रांची में कंवेंशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल का समर्थन करने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 12 May 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
आदिवासी संघर्स मोर्चा की अरगड्डा में हुई बैठक

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आदिवासी संघर्ष मोर्चा की हजारीबाग-रामगढ़ जिला इकाई की बैठक रविवार को चपरी मोड़ अरगड्डा में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष बेदिया व लालचंद बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कहा गया कि आदिवासी अधिकारों का दमन, जल जंगल जमीन व खनिज संपदाओं की हो रही लूट, नक्सली गतिविधियों के नाम पर चलाए जा रहे सैन्य अभियान के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर आगामी आठ व नौ जून को रांची में कंवेंशन आयोजित किया गया है। कंवेंशन को सफल बनाने तथा हजारीबाग व रामगढ़ जिला से बड़ी संख्या में आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि कंवेंशन को लेकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवकीनंदन बेदिया, आरडी मांझी, सोहराय किस्कू, मनाराम मांझी, रामवृक्ष बेदिया, महादेव मांझी, नागेश्वर मुंडा, नरेश बड़ाईक, रस्का हेम्ब्रम, सुरेश बेदिया, प्यारेलाल बेदिया, पतिलाल मरांडी, भाकपा माले के पच्चू राणा, अशोक गुप्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।