Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूMemorial Arch for Freedom Fighters Launched in Medininagar

नीलांबर-पीतांबरपुर में बनेगा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित तोरण द्वार

मेदिनीनगर में स्वतंत्रता सेनानियों स्वर्गीय कुलदीप सहाय और बिपरी राम भगत के स्मारक तोरण द्वार का शिलान्यास विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 19 Sep 2024 05:59 PM
share Share

मेदिनीनगर, संवाददाता। जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुलदीप सहाय एवं स्वर्गीय बिपरी राम भगत स्मरक तोरण द्वार बनाया जाएगा। विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर के मुख्य बाजार और ढेला रोड में तोरणद्वार निर्माण के लिए गुरुवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अहम रहा था। उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति लोगों में सम्मान की भावना होनी चाहिए। पांकी विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तोरण द्वार बनाया जाएगा एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। विधायक ने मुखिया पूनम देवी, उप-मुखिया अनुज कुमार, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद एवं स्व. कुलदीप सहाय तथा स्व. बिफई भगत के वंशजों के साथ पूजा कर तोरण द्वार निर्माण के लिए शिलान्यास किया। विधायक ने नीलांबर-पीतांबपुर में प्लस-2 उच्च विद्यालय के पास विद्यालय के नाम से बनने वाले तोरण द्वार का भी शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय विफई राम भगत के नाम से एक द्वार बना कर उसे खुद के नाम को समर्पित कर दिया था। इससे स्वतंत्रता सेनानी के वंशज काफी आहत हुए थे। उस अपमान के दर्द को बांटने और स्वाधीनता सेनानी के योगदान को याद करने और सम्मान दिलाने के लिए तोरण द्वार बनवाया जा रहा है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्थापित करने का उन्होंने संकल्प लिया है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद कर प्रेरणा प्राप्त कर सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्व. कुलदीप सहाय के वंशज विंध्याचल प्रसाद, स्व. बिफई राम के भगत के वंशज जवाहर राम, सुरेश भगत, प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह, बाबा चौहरमल कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, अजीत सिन्हा, संजीव सिन्हा, सुनील कुशवाहा, प्रो बच्चन ठाकुर, निर्मल मेहता, राजेश गुप्ता, बाबूलाल सोनी, अनिल कश्यप, वीरेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, दिलीप कुशवाहा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें