Five Workers Injured in Construction Accident at Rehla Bridge over Koel River रेहला में कोयल नदी के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरा, पांच मजदूर घायल, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFive Workers Injured in Construction Accident at Rehla Bridge over Koel River

रेहला में कोयल नदी के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरा, पांच मजदूर घायल

विश्रामपुर के रेहला में कोयल नदी पर निर्माणाधीन पुल का सेटरिंग अचानक गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए हैं। तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दो को आंशिक चोटें आई हैं। सभी को गढवा सदर अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 16 May 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
रेहला में कोयल नदी के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरा, पांच मजदूर घायल

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला में कोयल नदी पर निर्माणाधीन पुल का सेटरिंग अचानक गिरने से निर्माण कार्य में लगे पांच मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए गढवा के सदर अस्पताल में भेजा गया है। तीन मजदूरों को गंभीर चोट लगी है जबकि दो को आंशिक चोट है। शंखा से गढवा तक नेशनल हाई वे सड़क विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क विस्तारीकरण के तहत कोयल नदी पर भी पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य करने के दौरान अचानक सेटरिंग गिरने से पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर कन्हाई राम, सुनील राम व देवनंदन चौधरी को चोट आई है।

घायल मजदूरों को इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दो मजदूर बजरंगी पाल व इदरीश अंसारी को भी आंशिक चोट लगी है। निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि सेटरिंग में लगे सरिया गिरने से दो मजदूर घायल हो गये हैं जिनका इलाज गढवा सदर अस्पताल में चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राम ने कहा कि बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए मजदूर उच्चाई पर काम कर रहे हैं, इसी कारण घटना हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।