Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूElection Strategies Exposed OBC Unity Rights Platform Criticizes MLA Ramchandra Chandravanshi

चुनाव नजदीक आते विधायक ने शुरू किया शिलान्यास का खेल : ब्रह्मदेव

विश्रामपुर के ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव के नजदीक विकास योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 19 Sep 2024 07:32 PM
share Share

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी शिलान्यास का खेल शुरू कर दिए हैं। अब वे चुनाव तक सिर्फ विकास योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को गुमराह करेंगे। लेकिन विश्रामपुर की जनता उनकी चाल को अब समझ चुकी है। आसन्न चुनाव में जनता उनके साथ नहीं जाने का निर्णय ले चुकी है। ब्रह्मदेव प्रसाद गुरुवार को विश्रमपुर स्थित ओबीसी एकता अधिकार मंच के कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि विश्रामपुर का घासीदाग पंचायत का कोई भी गांव अभी तक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। नावा बाजार प्रखंड का सोहदग पंचायत मुख्य मार्ग से कटा हुआ है। दोनो पंचायत उदाहरण है कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास हुआ है। करीब-करीब सभी प्रखंड का एक ही हालात है। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि विश्रामपुर की जनता आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है और विधायक विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। प्रेस वार्ता में ओबीसी एकता अधिकार मंच के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें