Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूCouple s Love Triumphs Inter-District Marriage Conducted at Hanuman Temple

पंडवा में प्रेमी युगल की कराई गई शादी

पंडवा के हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल रीता कुमारी और अवधेश साव की शादी कराई गई। दोनों एक वर्ष से प्रेम में थे, लेकिन परिवारों के दबाव के कारण मामला थाना पहुंचा। अंततः दोनों पक्षों की सहमति से शादी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 7 Sep 2024 06:15 PM
share Share

पंडवा, प्रतिनिधि। थाना मुख्यालय कस्बा पंडवा के हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की शाम में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। एक वर्ष से दोनों प्रेम प्रसंग में थे। पंडवा थाना क्षेत्र के पतरा पंचायत की लड़की रीता कुमारी और पाटन प्रखंड के बरडीहा गांव निवासी अवधेश साव का एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पक्ष को जानकारी मिलने पर लड़का पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। अंततः मामला थाना पहुंचा और दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी हुई। पुरोहित धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने शादी करवाई। पतरा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार सिंह, आरजेडी के पूर्व जिला सचिव संतोष कुमार यादव, संजय प्रसाद, पूर्व उप प्रमुख चंदेश्वर मेहता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद के अलावा लड़का पक्ष की ओर से बलजीत साव, महेश साव, संतोष प्रजापति, गुड्डू साव, रमाकांत मेहता, संजय कुमार मेहता आदि उपस्थित थे। अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिक थे और दोनों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें