Young Man Severely Injured in Stone Attack During Dispute in West Bengal आपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsYoung Man Severely Injured in Stone Attack During Dispute in West Bengal

आपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान

महेशपुर। एसंआपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान आपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान आपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Mon, 28 April 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
आपसी विवाद में घायल युवक की हुई पहचान

थाना क्षेत्र के फोटकाडंगा पहाड़ में रविवार को आपसी विवाद में एक युवक को पत्थर से मार कर गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान हो गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक पश्चिम बंगाल के दक्षिण महिरापुर निवासी 19 वर्षीय सुशांतो भुइमाली के रूप में हुई है। सुशांतो भुइमाली की स्थिति चिंताजनक है। बंगाल के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांतो भुइमाली मजदूरी का काम करता है। रविवार को वह अपनी मां को यह कह कर घर से निकल कि वह घूमने जा रहा है। इसके बाद वह एक अन्य युवक एवं युवती के साथ फोटकाडंगा पहाड़ पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने इसके साथ बेरहमी से मारपीट कर हाथ को तोड़ दिया तथा सर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हालांकि अभी तक घटना को लेकर थाना में घायल के परिजन द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।