श्रीश्री रूद्र चंडी महायज्ञ का कलश शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ
लोहरदगा के मसमानो गांव में नौ दिवसीय श्री श्री रूद्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ हुई। 521 कन्याओं और महिलाओं ने कलश लेकर तीन किलोमीटर की यात्रा की। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और जय...

भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा, भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानो गांव में नौ दिवसीय श्री श्री रूद्र चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 521 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर तीन किलोमीटर क्षेत्र का भ्रमण किया। ढ़ोल-बाजे और डीजे की धुन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कलश शोभायात्रा मसमानो गांव से निकलकर मसमानो स्कूल मोड़, सोमवार बाजार रोड होते हुए वापस मसमानो गांव श्री राधा कृष्ण महावीर मंदिर पहुंची। इस दौरान लोग भक्ति गीतों पर झूमते गाते जय श्रीराम के जयकारे से उत्साहित रहे। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था भरपूर रही।
बनारस से आए आचार्य पंकज शास्त्री, संरक्षक विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मसमानो सीमाना स्थित बोटका नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया। गांव भ्रमण के पश्चात यज्ञ स्थल में कलश स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रीश्री रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंम हो गया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष लाल त्रिलोकनाथ शाहदेव ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या छह बजे महा आरती का आयोजन होगा। साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक प्रवचनकर्ता पीठाधीश्वर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्यात्मिक कथा का प्रवचन सुनाएंगे। इसके साथ ही रात साढ़े नौ बजे के बाद रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा। भक्ति जागरण होगा। बड़ी संख्या में वोलंटियर नियुक्त किए गए हैं। ताकि महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष बल्केश्वर साहू, सचिव विजय साहू, उप सचिव मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष हरे मुरारी नाथ शाहदेव, उप कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, महामंत्री त्रिभुवन नाथ शाहदेव, संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, संरक्षक शुकरा पाहन, शनिचरवा उरांव, रामकेश्वर साहू, सुरेश भगत, मनोज शिखर, मारवाड़ी उरांव, मुख्य संरक्षक लाल नागेंद्र नाथ शाहदेव, मंत्री कुलेश्वर साहू, सरोज राम, करमचंद राम, राजेश साहू, देवराज भगत, नंदलाल भगत, जगदीश महतो, दीपक राम, तुलसी राम, देवेंद्र सिंह, कार्यकारिणी समिति बबलू उरांव, राजेश कुमार, रोहित साहू, राजू लोहार, विनोद उरांव, अंकुर राम, शंकर साहू, मारवाड़ी राम, हीरा राम, भीम राम सहित अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।