Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारWoman injured after falling from bike in Balumath

बालूमाथ में बाइक से गिरकर महिला घायल

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया से मासीलॉन्ग-टंडवा जाने के क्रम में बाइक से अनियंत्रित होकर एक महिला गिर गई। हादसे में महिला गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 23 May 2021 03:51 PM
share Share

लातेहार (बालूमाथ) प्रतिनिधि

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया से मासीलॉन्ग-टंडवा जाने के क्रम में बाइक से अनियंत्रित होकर एक महिला गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला मुलिया देवी मासीलॉन्ग टंडवा एक शादी समारोह में गुनिया बारियातू आई थी। शादी समारोह संपन्न कर अपने घर मासीलॉन्ग टंडवा वापस लौट रही थी। इसी बीच छाताबार गुनिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसे तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार व स्वास्थ्य सहयोगी मजहर आलम द्वारा इलाज किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें