Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsSerious Accident in Chandwa Young Man Injured in Hit-and-Run Incident
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल
चंदवा में शनिवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार नितेश कुजूर को टक्कर मार दी। नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के समय वह...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 18 May 2025 11:56 PM

चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के नगर के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार युवक को चपेट में ले लिया। जिससे मोपेड सवार युवक नितेश कुजूर (टूढ़ामू, चंदवा) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भेजा गया। जहां डॉ कंचन बाड़ा की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि नितेश कुजूर रिश्तेदार के घर चोरझरिया से वापस आ रहा रहा था। इसी क्रम में उक्त दुर्घटना हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।