सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा
बालूमाथ के मारंगलोइया में सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। यज्ञ का संचालन यज्ञ...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मारंगलोइया में मंगलवार को सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। यज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुई। यज्ञ के संचालन के लिए यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जागेश्वर नाथ वर्मा,उपाध्यक्ष गोविंद कुमार,सचिव नरेश राणा,उपसचिव अखिलेश महतो,कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश प्रभाकर,उपकोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार के अलावा जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी,सदस्या प्रियंका कुमारी, संतोषी शेखर,रमेश राम,लक्ष्मण कुशवाहा,बसंत कुशवाहा,परमेश्वर महतो आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर झंडोत्तोलन कर कलश यात्रा की शुरुआत की गई। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से रामघाट नदी पहुंची। जहां मौजूद अयोध्या से आए पुरोहितों एवं उमेश मिश्रा,विनोद मिश्रा,सत्यदेव पाठक के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर ने श्रद्धालुओ ने कलशों में पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां महाआरती कर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बता दें कि 15 अप्रैल से शुरू हुई यज्ञ 21 अप्रैल तक चलेगा। मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, बलराम सिंह,कामेश्वर वर्मा,जागेश्वर नाथ वर्मा, ज्ञान प्रकाश प्रभाकर, ईश्वरी महतो, धनेश्वर महतो, राजेश महतो समेत महिला पुरुष समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।