Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand naxal conspiracy dismantled 7 ied and 11 bunkers demolished

झारखंड में नक्सल साजिश नाकाम, पकड़े गए 7 IED बम; 11 बंकर भी ध्वस्त

  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को सारंडा जंगल से पांच और कोल्हान जंगल से दो 7 आईईडी बम बरामद किया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 16 April 2025 06:43 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में नक्सल साजिश नाकाम, पकड़े गए 7 IED बम; 11 बंकर भी ध्वस्त

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को सारंडा जंगल से पांच और कोल्हान जंगल से दो सात आईईडी बम बरामद किया है। इसके साथ ही सारंडा जंगल में एक करोड़ के इनामी व शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा के ठिकाना सहित कुल 11 बंकर और छह मोर्चा को ध्वस्त किया । एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सारंडा जंगल के छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा और आसपास के इलाकों में चार मार्च से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार मंगलवार को यहां पांच आईईडी बम बरामद किया गया है। इनमें 15 किलो के एक, 10 किलो के दो, पांच- पांच केजी के दो आईईडी बम शामिल थे। एसपी ने बताया कि सभी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस तरह नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में एक करोड़ के इनामी और शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा के बंकर को भी सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा दस अन्य बंकर और छह मोर्चा भी मिले। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बंकर में नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी। बंकर के आकार बड़ा था। इस बंकर में मिसिर बेसरा अपने सहयोगियों के साथ आपातकालीन स्थिति में रहता था।

कोल्हान जंगल में सर्च अभियान के दौरान दो आईईडी बरामद

एसपी ने कहा कि कोल्हान जंगल के टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के आस पास के इलाकों में नक्सली गतिविधि होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार से सर्च अभियान शुरू किया गया है। इसी दौरान बकराबेरा गांव के आस पास जंगल में सर्च अभियान के दौरान दो आईईडी बम बरामद किया है। दोनों आईईडी चार- चार किलो के हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें