लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती सह मातृ भारती का गठन
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती भव्य रूप से मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र सेविका समिति की झ

झुमरी तिलैया,निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मंगलवार को मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र सेविका समिति की झारखंड प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता, प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, उपाध्यक्ष नंद राय, स्कूल प्राचार्य आनंद मोहन, प्रभारी प्रचार्य मनोज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय स्कूल की आचार्य श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा कराया गया। स्वागत गीत के बाद नव नियुक्त प्राचार्य आनंद मोहन को प्रभारी प्राचार्य मनोज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि शारदा दीदी जी को शर्मिष्ठा साहा के द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।
मौके पर भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शारदा गुप्ता ने कहा की महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और परंपरा के निर्वाह में व्यतीत हुआ। इनके जैसा न्याय करने वाला दुनिया के किसी भी क्षेत्र में शायद ही उपलब्ध हो। प्राचार्य आनंद मोहन ने लोकमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक प्रवृत्ति के कारण इनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हमारे लिए आदर्श है। काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनः निर्माण तो एक झांकी मात्र है, इस तरह के कई काम इनके द्वारा किए गए। इस अवसर पर मातृ भारती का गठन भी हुआ, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष क्रमशः पिंकी सिंह और किरण देवी को बनाया गया। अध्यक्ष आशीर्वचन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह के द्वारा दिया गया। आभार ज्ञापन श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी आचार्य और दीदी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।