पारडीह काली मंदिर के पास मानगो के युवक को मारी गोली
चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर भूतनाथ मंदिर के पास शुक्रवार सुबह विकास सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया। विकास को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। उसे तीन गोलियां लगी हैं। घटना की जांच जारी है और...

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित भूतनाथ मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 9 बजे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक का नाम विकास सिंह है, जो मानगो कुंवर बस्ती का निवासी है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से विकास को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, विकास को तीन गोलियां दोनों हाथों और एक पैर में लगी हैं। विकास की भूतनाथ मंदिर के पास एक छोटी सी किराना दुकान है। वह रोज की तरह दुकान पर ही बैठा था। फायरिंग की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे विकास के परिचितों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास की दाईगुट्टू में भी एक दुकान है। वह अपने साथियों के साथ होटल में चाय पीने गया था, तभी उस पर फायरिंग की गई। दो दिन पहले ही उसका कुछलोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसपर हमला हुआ। हमलावरों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। सभी बाइक सवार थे और गोली मारने के बाद बाइक से ही भाग निकले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।