Bihar Ministers Launch Dr Anuj Prabhat s Book Samay Ke Kshitij Par at Victory Celebration डॉ. अनुज प्रभात की पुस्तक समय के क्षितिज पर का भव्य लोकार्पण, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Ministers Launch Dr Anuj Prabhat s Book Samay Ke Kshitij Par at Victory Celebration

डॉ. अनुज प्रभात की पुस्तक समय के क्षितिज पर का भव्य लोकार्पण

बिहार सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक ने संयुक्त रूप से किया विमोचन फारबिसगंज,एक संवाददाता। बाबू वीर

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 29 April 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
डॉ. अनुज प्रभात की पुस्तक समय के क्षितिज पर का भव्य लोकार्पण

बिहार सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक ने संयुक्त रूप से किया विमोचन फारबिसगंज,एक संवाददाता।

बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह के अवसर पर मंत्री द्वय बिहार सरकार के हाथों रेणु माटी के प्रसिद्ध साहित्यकार और रचनाकार डॉ. अनुज प्रभात की आठवीं पुस्तक 'समय के क्षितिज पर' का लोकार्पण किया गया। लोकार्पणकर्ता व बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि समय के क्षितिज पर एक ऐसी पुस्तक है, जो नई पीढ़ी के लिए समीचीन है। इसके माध्यम से विविध व्यक्तित्वों की वे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक प्रकार से शोधपरक और संग्रहणीय है। वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि आज के युवा हमारे राष्ट्र के महान विभूतियों के बारे में संवेदनशील नहीं है। लेकिन इस पुस्तक के माध्यम से वे उनके प्रति संवेदनशील भी हो जायेंगे और उनसे प्रेरणा भी ले सकेंगे, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने डॉ.अनुज प्रभात को बधाई देते हुआ कहा कि उन्होंने ऐसी पुस्तक की रचना की और उम्मीद है आगे भी युवाओं के लिए लिए लिखते रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि हमारे समाज के बीच ऐसे रचनाकार हैं। जिन्होंने 8 पुस्तकें लिखी और साहित्य को आगे बढ़ाया यह हमारे क्षेत्र के लिए ही नहीं रेणु की धरती के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक देवयंती देवी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती,पूर्व चेयरमैन गुंजन सिंह,भाजपा नेत्री चांदनी सिंह आदि भी इस लोकार्पण समारोह में संयुक्त रूप भाग लिया। समारोह में डॉ.अजय कुमार सिंह,वरीय अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर,अजातशत्रु अग्रवाल,विद्यानंद पासवान, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अरूण सिंह, संयोजक रमेश सिंह,सुधीर सिंह,पवन सिंह,विमल सिंह, कुंदन सिंह,अंजनी सिंह,नम्रता सिंह,रूबी सिंह,अभिषेक सिंह, नवनीत आनन्द,आभास सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी,साहित्य प्रेमी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।