Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTransfer of Tata Motors DGM Amitesh Pandey to Pune Plant with Farewell Ceremony

टाटा मोटर्स के डीजीएम का तबादला, दी गयी विदाई

जमशेदपुर संवाददातागया है। गुरुवार को उन्हें विदाई दी गयी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 12 Sep 2024 08:48 PM
share Share

जमशेदपुर संवाददाता टाटा मोटर्स के डीजीएम (ईआर) अमितेश पांडेय का तबादला टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट में किया गया है। गुरुवार को उन्हें विदाई दी गई। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के सदस्यों एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन कार्यालय में उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

महामंत्री ने कहा कि अमितेश पांडेय के साथ यूनियन ने बहुत उतार-चढ़ाव देखा है। इनकी हमेशा सकारात्मक सोच रही है। ये कोशिश करते हैं कि नियम कानून का पालन करते हुए मजदूरों की समस्याओं का निदान हो। पुणे को लोगों को भी उनके कार्य कौशल का लाभ मिलेगा। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि बहुत कम समय में यूनियन के सदस्यों एवं मजदूरों के दिल पर अमितेश पांडेय ने छाप छोड़ी है। इस अवसर पर अमितेश पांडे ने कहा कि मुझे अभी एहसास हो रहा है कि मैं यहां से जा रहा हूं। इस प्लांट ने यूनियन के साथियों ने और यहां के मजदूर साथियों ने मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया। जमशेदपुर की कार्यशैली और प्यार हमेशा दिल में बना रहेगा। इस अवसर पर केशव मणि ने कहा कि अमितेश की कार्यशैली हमलोगों के लिए प्रेरणादायक रहेगी। धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह ने किया तथा मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें