Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTata Motors Workers Union Honors Retiring Employees in Farewell Ceremony

टाटा मोटर्स यूनियन ने सेवानिवृत्तकर्मियों को दी विदाई

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी। यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आरके सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 8 Sep 2024 12:39 PM
share Share

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी कर्मियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले लोगों का सम्मान शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी का सुझाव हमारे लिए नया रास्ता बनाने का काम करेगा। यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हर एक कमेटी मेंबर बड़ी तत्परता के साथ सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर और समस्याओं के निदान के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। यह जानकर हम लोगों को खुशी होती है। समारोह में फ्रेम फैक्टरी से दिवाकर मिश्रा, सिक्योरिटी से मोहम्मद मुमताज अहमद व वनापल्ली श्रीनिवास राव, कैब एंड कॉल फैक्टरी से चिलकुरी वेंकटेश, इंजन से चंद्रकांती मंडल व सुरेन्द्र साहू, एक्सल से मोहम्मद जाकिर हुसैन, काजल चक्रवर्ती व विभाष पात्रा, ट्रांसमिशन से अजय कुमार वर्मा, व्हीकल फैक्टरी से मंगला कुमार महतो शामिल हुए। सभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा व धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें