Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरPM Modi s Mann Ki Baat Live Broadcast in Jamshedpur Engages Local Leaders and Community

पीएम मोदी के मन की बात पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Sep 2024 09:12 PM
share Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के 114वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। घोड़ाबांधा मंडल के बूथ संख्या 329 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कदमा मंडल स्थित बाल विद्या मंदिर के बूथ संख्या 115 पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों क साथ पीएम के मन की बात सुनी। वहीं, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात ने देश के कोने-कोने में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। यह सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि देश की जनता की आकांक्षाओं और चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने का माध्यम है। वहीं, कदमा में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता से सीधे संवाद की यह पहल ऐतिहासिक है। आज़ाद भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इस प्रकार से राष्ट्र के हर कोने में बसे लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें